LifeDb home LifeDb
News

1) नई दिल्ली: RSS प्रांत प्रचारकों की दिल्ली में बैठक, सीयूईटी यूजी का रिजल्ट आज आएगा (2) त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी: (3) सीयूईटी यूजी के नतीजे आज: (4) RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक:

By Mani 3 min read

(1) नई दिल्ली: RSS प्रांत प्रचारकों की दिल्ली में बैठक, सीयूईटी यूजी का रिजल्ट आज आएगा

(2) त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी:

(3) सीयूईटी यूजी के नतीजे आज:

(4) RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत प्रचारकों की बैठक दिल्ली में शुक्रवार से शुरू होगी। 6 जुलाई तक चलेने वाली बैठक में इसमें संघ और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े 233 लोग शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो की संसद में स्पीच देंगे। इसके बाद PM मोदी अर्जेंटीना के लिए रवाना होंगे। मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण नहीं दिए जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इंग्लैंड और इंडिया के बीच दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन है। मैच बर्मिंघम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। NTA, CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी करेगी। कैंडिडेट्स cuet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। देशभर के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए यह एग्जाम कराया जाता है।


त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी:

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री कमल परसाद बिसेसर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे, जहां पियार्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनक प्लेन लैंड हुआ। त्रिनिदाद पहुंचते ही उन्होंने नेशनल साइक्लिंग वेलोड्रोम, कोवा में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन की शुरू जय श्रीराम और सीता राम के साथ की। आज वे देश की संसद को संबोधित करेंगे और उसके बाद अर्जेंटीना के लिए रवाना हो जाएंगे।


सीयूईटी यूजी के नतीजे आज:

 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी शुक्रवार (4 जुलाई) को सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजों की घोषणा करेगी। बता दें कि एनटीए सीयूईटी यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी 1 जुलाई को प्रकाशित कर चुका है। इसके बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के बीच परिणाम को लेकर बेसब्री बढ़ गई। सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन 13 मई से 3 जून के बीच हुआ था। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 13 और 16 मई को थी, लेकिन किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए थे, उनके लिए NTA ने 2 और 4 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की। अब शुक्रवार को परिणाम सामने आएंगे। 


RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक:

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत प्रचारकों की बैठक दिल्ली में आज से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी। इसमें संघ और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े 233 लोग होंगे। भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष भी बैठक में शामिल होंगे। दिल्ली स्थित संघ कार्यालय केशव कुंज में होने वाले आयोजन में संविधान की प्रस्तावना और नए भाजपा अध्यक्ष चुनाव की रूपरेखा बनेगी।  


12,348 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:

 

अमरनाथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन शाम 7:15 बजे तक 12,348 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इनमें 9,181 पुरुष और 2,223 महिलाएं शामिल थीं। वहीं 99 बच्चे, 122 साधु, 7 साध्वी, 708 सुरक्षाबलों के जवान और 8 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच 5,200 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था गुरुवार को जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ, जो दोपहर 2 बजे पहलगाम बेस कैंप पहुंच गया। दूसरा जत्था शुक्रवार सुबह 4 बजे अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया है।

You may also like: 19 जून 2026 | दिनभर की प्रमुख खबरें (विषयवार)

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.